व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
दूरबीन न्यूज डेस्क : समस्तीपुर/खानपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के पीरखपुर गांव स्थित संगम तट बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरी पंचायत के सिरोपट्टी गांव निवासी जयप्रकाश कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार जयप्रकाश अपने पांच-छह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य साथी भी पानी में फंस गए। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगाई और अन्य युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जयप्रकाश गहरे पानी में समा गया।


घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई, हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं सीओ ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा मद से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




*बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के मध्य चलायी जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार – Doorbeen News*
बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के मध्य चलायी जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार





