व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक पर बीकॉम की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, छात्रा स्वाती चंद्रा Samastipur College से बीकॉम सेमेस्टर-3 की परीक्षा देकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ई-रिक्शा पर सवार होकर उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर हजमा चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास उसने छात्रा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
हमले में छात्रा के चेहरे, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता के बयान पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले छह वर्षों से उसे परेशान कर रहा था।




*समस्तीपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान लगातार जारी – Doorbeen News*
समस्तीपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान लगातार जारी





