व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News| समस्तीपुर के Bank of India की ताजपुर थाना क्षेत्र स्थित नीम चौक शाखा में सोमवार शाम मध्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब सेवन के आरोप में दो बैंक कर्मियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान तीनों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।



गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ निवासी एवं बैंक के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर शिवम कुमार उर्फ अरुण कुमार, नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र निवासी बैंक क्लर्क सर्वर्त कुमार तथा वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ओम प्रकाश साहनी शामिल हैं।
मध्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।



*पंखा नहीं, पानी नहीं… भीषण गर्मी में तप रहे आंगनबाड़ी के मासूम, समस्तीपुर के 4934 केंद्रों में छोटे बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा – Doorbeen News*





