व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के पनसल्ला चौक के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठी चार अन्य महिलाओं ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घास लदा एक ट्रैक्टर गांव की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर करीब पांच महिलाएं भी बैठी हुई थीं। इसी दौरान पनसल्ला चौक के समीप अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया, जिससे ट्रैक्टर पर बैठी महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। खतरा भांपते हुए चार महिलाओं ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक महिला ट्रैक्टर के डाला के नीचे दब गई।



स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पैकरा गांव निवासी बुदल यादव की 62 वर्षीय पत्नी अजीसा देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।



*गंगा दशहरा पर महावीर मंदिर चित्तौड़ा में भव्य गायत्री हवन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Doorbeen News*
गंगा दशहरा पर महावीर मंदिर चित्तौड़ा में भव्य गायत्री हवन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़





