बिहार राज्य किसान सभा का जिला समाहर्ता कार्यालय पर प्रदर्शन

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: बिहार राज्य किसान सभा,खेत मजदूर यूनियन एवं नौजवान संघ के संयुक्त आवाहन पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन के क्रम में समस्तीपुर जिला में प्रदर्शनकारी बंगाली टोला कार्यालय से शहर के विभिन्न मांगों से होते हुए जुलूस के रुप मे समाहरणालय पहुंचा जहां एक सभा की गई। सभा की अध्यक्षता किसान सभा के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी ने की।

प्रदर्शनकारी किसान सभा- खेत मजदूर और नौजवानों के लिए विभिन्न मांगों के समर्थन में प्लेकार्ड लेकर नारा लगाते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की और इसके खिलाफ अपने आंदोलन को तीव्र करने की घोषणा की।

सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य महासचिव रामचंद्र महतो ने सरकार से बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने और किसानों के भूमि दस्तावेज को अदयतन करने में सरकारी पदाधिकारी की उदासीनता और दोहन क़ो दूर करने की माग की।

भाकपा सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना नें प्रस्तावित विजलीं कानून को निरस्त करने और रॉकसोल हल्दिया छह लेन सड़क में खानपुर अंचल में गलत ढंग से प्रस्तावित नक्शा में सुधार की मांग की।

सभा को किसान सभा के जिला सचिव राम रतन सिंह राकेश,खेत मजदूर यूनियन के महासचिव डॉक्टर अनिल प्रसाद, नौजवान संघ के राष्ट्रीय नेता संजय कुमार, एटक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव, महासचिव राम विलास शर्मा, किसान सभा के राज्य नेता जय कृष्ण दत्त, खानपुर अंचल सचिव जगत नारायण प्रसाद, डॉक्टर रामकुमार, शंकर राम,मोहम्मद मुन्ना, छात्र नेता अर्जुन कुमार, अविनाश कुमार, अभिषेक आनंद, प्रोo अजय कुमार, ब्रजेश देव ने भी संबोधित किया और अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौपा l

*माहवारी स्वच्छता को लेकर स्कूल में जागरूकता अभियान शुरू, छात्राओं को दिया स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का संदेश – Doorbeen News*

माहवारी स्वच्छता को लेकर स्कूल में जागरूकता अभियान शुरू, छात्राओं को दिया स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *