व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | दूरबीन न्यूज़
समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में बुधवार को रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य Dr. Shashi Bhushan Kumar Shashi की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग एवं कौशल विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक कौशल से युक्त बनाना महाविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम तभी सफल होंगे, जब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा देंगे। इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर व्यापक रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।


Aga Khan Rural Support Programme के कार्यक्रम प्रबंधक रजनी रंजन ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग, युवा और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी की समस्या का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
श्रम संसाधन विभाग, समस्तीपुर के उद्योग निरीक्षक मनुज कुमार ने कहा कि केवल डिग्री हासिल कर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार युवाओं में व्यावसायिक कौशल का होना भी जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेने की सलाह दी।
Board of Practical Training (BOPT-NATS) के अखिलेश कुमार ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में बिहार की स्थिति चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। वहीं आदित्य भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Quess Corp Limited के एचआर विवेक सिंह ने कहा कि आज के दौर में रोजगार प्राप्त करना आसान नहीं रह गया है। कंपनियों और उद्योगों को प्रशिक्षित एवं कौशलयुक्त युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में युवतियों की भागीदारी बढ़ाने की भी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ राहुल मनहर, डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ रितेश चौरसिया, डॉ रीता चौहान, डॉ अनिल कुमार सिंह एवं डॉ शिवानंद पटेल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं टीम मेंबर के रूप में विवेक आर्यन, कुमार प्रिंस गौरव, अभिषेक कुमार, सोनम कुमारी, शालिनी प्रिया, अनीश आलम और सरफराज आलम शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर अखिलेश कुमार ने किया।


*बिहार में सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक: सार्वजनिक जगहों पर लगेंगे पैनिक बटन, हादसे में खुद डायल होगा 112 – Doorbeen News*





