व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Patna News | बिहार में लोगों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय नई तकनीक आधारित व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। राज्य के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही पैनिक बटन लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या वारदात के दौरान लोग तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। इस नई पहल की जानकारी एडीजी (तकनीकी सेवाएं एवं संचार) अमित लोढ़ा ने दी।
पैनिक बटन दबाते ही पहुंचेगी सूचना
एडीजी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने वाले पैनिक बटन को दबाते ही इसकी सूचना सीधे डायल-112 कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसके बाद नजदीकी पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना होगी। इसके अलावा वाहनों में भी ऐसे बटन लगाने की योजना है, जिससे दुर्घटना होने पर स्वतः 112 डायल हो सके।


पश्चिमी देशों की तर्ज पर होगी व्यवस्था
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह सुविधा अभी पश्चिमी देशों में इस्तेमाल की जा रही है। बिहार में इसे लागू करने के लिए तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए पैनिक बटन की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण होगा।
डायल-112 में बढ़ेगी पुलिस फोर्स
एडीजी ने कहा कि अगले दो महीनों में डायल-112 से जुड़ी टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पुलिस टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। थाना पुलिस और डायल-112 टीम संयुक्त रूप से कार्य करेगी, जिससे घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
11 मिनट है वर्तमान रिस्पांस टाइम
वर्तमान में डायल-112 का औसत रिस्पांस टाइम 11 मिनट है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इसकी क्षमता में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
55 लाख लोगों को मिली मदद
बिहार पुलिस के अनुसार अब तक डायल-112 के माध्यम से 55 लाख से अधिक लोगों को सहायता दी जा चुकी है। प्रतिदिन औसतन 6500 कॉल प्राप्त हो रहे हैं।




*छात्रा से अभद्र व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू – Doorbeen News*
छात्रा से अभद्र व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू





