व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: समाज शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब आलम ने सोमवार को मुर्गा व्यवसाई दिवंगत मो.आजाद के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा पीड़ित परिजनों को हर संभव न्याय मिलेगी।पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर रही है।उन्होंने घटना की निंदा की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।
मृतक आजाद की पत्नी से भी अध्यक्ष ने घटना की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि पुलिस से मोबाइल पर हमारी बातचीत हुई है।पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दी है।अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं होती है, तो पटना में हमारी पार्टी चक्का जाम करेगी।उन्होंने कहा कि घटना के करीब एक सप्ताह हो गई है, लेकिन पुलिस के द्वारा अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है।उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है।



चंद पैसों के लिए किसी की हत्या कर दी जाती है।बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुकी है।कही न कही रोज हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही है।पुलिस और राज्य सरकार इस पर काबू करने में विफल नजर आ रही है।पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने के कहा कि सुखा नशा का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
जिसमें कम उम्र के बच्चे, युवा इसके गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं।जो समाज के लिए दुष्प्रभाव है।उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार से इसपर जल्द रोक लगाने की मांग की हैं।ज्ञात हो कि विगत 12 मई को खानपुर निवासी मो.रुस्तम के पुत्र मुर्गा व्यवसाई मो.आजाद की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।जिसका शव खानपुर बाजार से पश्चिम मध्य विद्यालय खानपुर के पीछे गाछी में खून से लथपथ मिला था।इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर तीन लोगों को आरोपित किया गया है।



*मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की ऑनलाइन बैठक आयोजित – Doorbeen News*
मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की ऑनलाइन बैठक आयोजित





