व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur। जिले में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार की विशेष पहल के तहत आज 19 मई को 46 पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। चिन्हित पंचायत में शिविर शुरू हो गया है। समस्तीपुर व पूसा में प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
हर महीने प्रथम और तृतीय मंगलवार को लगेगा शिविर
बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर जन सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें जिला या प्रखंड कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


जुलाई तक जारी किया गया रोस्टर
DM Roshan Kushwaha ने बताया कि जुलाई माह तक सभी पंचायतों के लिए शिविरों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। इससे आम लोगों को पहले से जानकारी मिल सकेगी कि उनकी पंचायत में शिविर कब आयोजित होगा।
पहले से लिए गए आवेदन
इस बार शिविर के लिए संबंधित पंचायतों में निर्धारित तिथि से 30 दिन पूर्व ही लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। इन आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है, ताकि शिविर के दिन अधिकतम मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके।
जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
पंचायत स्तर पर मिलेगा समाधान
राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण-पत्र, कृषि, बिजली, जलापूर्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान इन शिविरों में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में भाग लेने की अपील की है।




*घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों से ली, 24 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो पटना में करेंगे चक्का जाम: महताब – Doorbeen News*





