व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News। जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों के भीतर दो ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) लूट की घटनाओं का शिकार हो गए। सरायरंजन में लूट का मामला पुलिस ठीक से समझ भी नही पाई, तब तक कल्याणपुर में भी लूट हो गयी। ताजा मामला Kalyanpur थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर चौक का है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये लूट लिए।
अपाचे बाइक पर पहुंचे तीन बदमाश
जानकारी के अनुसार, सोमवार को वीरसिंहपुर चौक स्थित सीएसपी केंद्र पर सामान्य रूप से बैंकिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और हथियार के बल पर संचालक तथा मौजूद लोगों को अपने कब्जे में ले लिया।


एक लाख रुपये लूटकर फरार
बदमाशों ने काउंटर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली और घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भागते समय अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात
इससे पहले सोमवार को ही Sarairanjan थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में State Bank of India के ग्राहक सेवा केंद्र से करीब दो लाख रुपये की लूट हुई थी। दोनों घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों में दहशत
लगातार हो रही लूट की घटनाओं से जिले में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


*आधुनिक मैथिली साहित्य में ऐतिहासिक और काव्यशास्त्रीय शोध की महती आवश्यकता : डॉ शांतिनाथ सिंह ठाकुर – Doorbeen News*
आधुनिक मैथिली साहित्य में ऐतिहासिक और काव्यशास्त्रीय शोध की महती आवश्यकता : डॉ शांतिनाथ सिंह ठाकुर





