व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Sonpur news: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2026 के अवसर पर महिला कल्याण संगठन (WWO), सोनपुर द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को सोनपुर मंडल में कार्यरत महिला रेलकर्मी जिन्होंने भारतीय रेल सेवा में अपने 20 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं उन महिला कर्मचारियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं रेलवे सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, सोनपुर डॉ. निधि सरन रहीं।
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन, सोनपुर की सभी सम्मानित सदस्यगण, मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।



समारोह के दौरान कुल 32 महिला कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा योगदान, अनुशासन एवं निष्ठापूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई।
वहीँ इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाली महिला कर्मचारियों ने भारतीय रेल में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त कीं।
आज के समारोह के दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. निधि सरन ने अपने संबोधन में कहीं कि महिला कर्मचारी भारतीय रेल की कार्यप्रणाली का एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महिला कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने महिला कर्मचारियों के अथक परिश्रम, अनुकरणीय सेवा भावना एवं रेलवे के विकास में उनके अमूल्य योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं कार्यस्थल पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।
यह सम्मान समारोह महिला कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने, उनके योगदान को पहचान देने तथा संगठनात्मक एकता एवं प्रेरणा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।



*युवा राजद नेता रुपेश रंजन के आकस्मिक निधन से शोक की लहर – Doorbeen News*





