नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा किया गया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ​बताया गया है कि बीती रात घर से शौच के लिये निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने परिजनों के पास पहुँची और आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना स्थानीय मथुरापुर थाना पुलिस को दी गई। ​मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरापुर थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गँवाए एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

*समस्तीपुर में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, हालत गंभीर – Doorbeen News*

समस्तीपुर में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *