PM की अपील के बाद औरंगाबाद में साइकिल से कोर्ट पहुंचे प्रधान जिला जज

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

औरंगाबाद जिले के व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार बुधवार की सुबह अपने आवास से साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचे। उनके इस कदम की चर्चा न्यायालय परिसर समेत शहर में हो रही है।

जानकारी के अनुसार प्रधान जिला जज का आवास और न्यायालय के बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर है। बावजूद इसके उन्होंने वाहन का उपयोग नहीं कर साइकिल से न्यायालय पहुंचकर लोगों को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में यह पहल की। न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मियों और आम लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समाज के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की पहल करेंगे तो आम जनता भी प्रेरित होगी।

*आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50-60 किलो मीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने की एडवाइजरी जारी – Doorbeen News*

आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50-60 किलो मीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने की एडवाइजरी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *