आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50-60 किलो मीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने की एडवाइजरी जारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Weather Alert: बिहार में लोगों को अभी तपती गर्मी से राहत मिली हुई है। राज्य में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया। पटना, अरवल, गया, जहानाबाद सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। इस बीच आज भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने आज जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है।

इसके साथ ही जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, नालंदा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल है।

इस तरह से मौसम विभाग ने 13 मई के लिए उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है। 14 मई को 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 मई को पटना समेत कई जिलों और 16 मई को सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बदलाव आया है। 13 मई को मौसम और ज्यादा एक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने वाला है, जिससे उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम की सक्रियता और बढ़ेगी। ऐसे में आंधी-पानी का दौर 16 मई तक जारी रहेगा. पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई से बारिश का दौर रुक जायेगा।

 

*सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान – Doorbeen News*

सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *