सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

सोनपुर मंडल में यात्रियों को नियमसम्मत एवं सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा न करने के उद्देश्य से दिनांक 11 मई 2026 को व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों, वाणिज्य निरीक्षकों एवं रेलवे स्टाफ के द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।

इस व्यापक जांच अभियान के दौरान टिकट जांच टीमों द्वारा कुल *3776* ऐसे मामलों का पता लगाया गया, जिनमें यात्री बिना टिकट, अनियमित टिकट अथवा अनुचित श्रेणी में यात्रा करते पाए गए। इन मामलों से रेलवे को कुल ₹ *25,51,531* /- की राशि जुर्माना के रूप में लिया गया।

सोनपुर मंडल प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे। साथ ही यात्रियों से अपील की जाती है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन कर उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

सोनपुर मंडल द्वारा भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं पारदर्शी यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नियमित एवं सघन टिकट जांच अभियान जारी रखा जाएगा।

*रक्सौल और नरकटियागंज के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन – Doorbeen News*

रक्सौल और नरकटियागंज के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *