व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur Rail News: शहीद एक्सप्रेस के समस्तीपुर से खुलने के तुरंत बाद एक महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को यात्रियों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल बरामद कर उसे जीआरपी समस्तीपुर के हवाले कर दिया गया।
घटना 9 मई 2026 की है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन खुलने के बाद एक युवक ने महिला यात्री दुर्गा कुमारी का मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भागने लगा। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़े।

इसी दौरान मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक पी.के. चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें महिला का छीना हुआ मोबाइल बरामद हो गया।
पकड़े गए युवक की पहचान सौरव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वह सकरी थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पीड़िता दुर्गा कुमारी के आवेदन के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जीआरपी समस्तीपुर को सौंप दिया गया।
जीआरपी समस्तीपुर द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली और RPF की तत्परता की सराहना की।




*सीपीआई अंचल परिषद की बैठक में 20 व 25 मई के आंदोलन की रणनीति तय – Doorbeen News*
सीपीआई अंचल परिषद की बैठक में 20 व 25 मई के आंदोलन की रणनीति तय





