रोसड़ा राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 लाख से अधिक की वसूली

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: रोसड़ा न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत दीप प्रज्वलित कर न्यायाधीश ने उद्घाटन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैंक वाद से जुड़े 3500 मामलों में नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें 243 वादों का निष्पादन किया गया। बैंक वादों में कुल 1 करोड़ 72 लाख 403 रुपये की समझौता राशि के विरुद्ध तत्काल 45 लाख 28 हजार 53 रुपये की वसूली की गई।

टेलीफोन वादों में 64 नोटिस निर्गत किए गए, जिनमें एक वाद का निष्पादन हुआ। 376 रुपये की समझौता राशि के विरुद्ध 376 रुपये तत्काल जमा कराए गए।न्यायालय में लंबित 906 आपराधिक मामलों में नोटिस निर्गत किए गए थे, जिनमें 62 आपराधिक मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं बिजली से संबंधित 113 वादों में नोटिस जारी किए गए, जिनमें 13 मामलों का निष्पादन हुआ। इसके अतिरिक्त न्यायालय में लंबित कुल 75 वादों का भी निष्पादन किया गया।

 

*शहीद एक्सप्रेस में महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को यात्रियों और पुलिस ने दबोचा – Doorbeen News*

शहीद एक्सप्रेस में महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को यात्रियों और पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *