समस्तीपुर में केन्द्रीय विद्यालय का खेल महाकुंभ: संभागीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, समस्तीपुर में पटना संभाग की दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। 5 से 6 मई तक चले इस आयोजन में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खेल भावना, ऊर्जा और उत्साह से सराबोर नजर आया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 मई को मुख्य अतिथि एएसपी अनिकेत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नीता देवी, शंभू द्विवेदी एवं पर्यवेक्षक टी.एन. ठाकुर मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को जीवन का अहम हिस्सा बताया।

समापन पर विजेताओं को किया गया सम्मानित:
6 मई को प्रतियोगिता का समापन हुआ, जहां विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

जूडो में दानापुर और समस्तीपुर का दबदबा:
जूडो प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्गों में केंद्रीय विद्यालय दानापुर, समस्तीपुर, कटिहार और खगौल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग भार वर्गों में इन विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

फुटबॉल में दानापुर और कंकड़बाग आगे:
फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में केवी दानापुर फर्स्ट शिफ्ट ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में केवी कंकड़बाग सेकेंड शिफ्ट विजेता रहा। समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में स्थान प्राप्त किया।

जूडो प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय
25 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय खगौल
30 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
35 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय दानापुर कैंट
40 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय दानापुर कैंट
45 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय कटिहार
50 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय कटिहार
+50 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय खगौल
अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय
40 किग्रा भार वर्ग – दानापुर कैंट
45 किग्रा भार वर्ग – दानापुर कैंट
50 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय कटिहार
55 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
60 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय कटिहार
66 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
73 किग्रा भार वर्ग – दानापुर
81 किग्रा भार वर्ग – दानापुर
90 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
+90 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय
40 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय दानापुर कैंट
45 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय कटिहार
50 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
55 किग्रा भार वर्ग – दानापुर शिफ्ट-2
60 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर
66 किग्रा भार वर्ग – दानापुर प्रथम पाली
73 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय दानापुर द्वितीय पाली
81 किग्रा भार वर्ग – केंद्रीय विद्यालय दानापुर द्वितीय पाली
फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 में
केवी दानापुर फर्स्ट शिफ्ट- प्रथम
केवी दानापुर सेकेंड शिफ्ट-द्वितीय
केवी समस्तीपुर-तृतीय
अंडर-17
केवी कंकड़बाग सेकेंड शिफ्ट- प्रथम
केवी समस्तीपुर-द्वितीय
केवी दानापुर फर्स्ट शिफ्ट-तृतीय
केवी बेली रोड सेकेंड शिफ्ट-

 

*मण्डल में 140 टन क्षमता वाली गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन की सफल कमीशनिंग – Doorbeen News*

मण्डल में 140 टन क्षमता वाली गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन की सफल कमीशनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *