मण्डल में 140 टन क्षमता वाली गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन की सफल कमीशनिंग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Samastipur news:,समस्तीपुर मंडल में 140 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन (संख्या 144055) का सफलतापूर्वक कमीशनिंग कार्य संपन्न किया गया। यह कार्य जमालपुर की विशेषज्ञ टीम एवं समस्तीपुर के तकनीकी कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से पूरा किया गया।

कमीशनिंग के दौरान क्रेन के सभी प्रमुख सिस्टम, जैसे मुख्य एवं सहायक इंजन, का परीक्षण किया गया और वे पूरी तरह कार्यशील पाए गए। प्रारंभिक निरीक्षण में पाई गई मामूली हाइड्रोलिक एवं न्यूमैटिक लीकेज को ठीक कर लिया गया तथा क्रेन की उचित पोजिशनिंग सुनिश्चित की गई।

ट्रायल संचालन के तहत मैच ट्रक को उठाने एवं 180 डिग्री तक घुमाने (स्ल्यूइंग) का सफल परीक्षण किया गया। साथ ही, इंजन की जांच, वायर रोप की सफाई एवं ग्रीसिंग जैसे आवश्यक मेंटेनेंस कार्य क्यूमिन्स के तकनीकी सहयोग से पूर्ण किए गए।

क्रेन में स्थापित एसएलआई (Safe Load Indicator) प्रणाली, जिसे HMM Hytech द्वारा विकसित किया गया है, का भी सफल परीक्षण एवं आवश्यक सुधार किया गया।

मंडल में किए गए अंतिम लोड ट्रायल में क्रेन ने 38.03 टन वजन वाले आईसी कोच को सफलतापूर्वक उठाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसके पश्चात इसे संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त घोषित किया गया।

विदित हो कि गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन भारतीय रेल में भारी दुर्घटना राहत कार्यों के लिए प्रयोग की जाने वाली एक अत्याधुनिक और विश्वसनीय मशीन मानी जाती है। इस प्रकार की उच्च क्षमता वाली क्रेनें पूर्व में भी बड़े रेल हादसों में त्वरित राहत एवं बहाली कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। इसकी उन्नत तकनीक, उच्च उठान क्षमता (Heavy Load Capacity) एवं सटीक नियंत्रण प्रणाली इसे रेलवे के लिए एक अमूल्य संपत्ति बनाती है।

इस क्रेन के समस्तीपुर मंडल में उपलब्ध होने से दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी, जिससे ट्रेनों के परिचालन को शीघ्र बहाल किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, भारी कोचों एवं वैगनों के रखरखाव तथा डिरेलमेंट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी, जिससे मंडल की समग्र सुरक्षा एवं कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भविष्य में इसका वार्षिक अनुरक्षण कार्य भी मंडल में ही किया जाएगा, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

*बेगूसराय में स्कूल हादसा: क्लासरूम में गिरे सरिया से 8वीं के छात्र की मौत, हंगामा के बाद सड़क जाम – Doorbeen News*

बेगूसराय में स्कूल हादसा: क्लासरूम में गिरे सरिया से 8वीं के छात्र की मौत, हंगामा के बाद सड़क जाम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *