व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Patna News | राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास ‘एक अणे मार्ग’ का नाम बदलकर अब ‘लोक सेवक आवास’ कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही बिहार में सरकारी परिसरों के नामकरण को लेकर नई परंपरा की शुरुआत मानी जा रही है।



20 वर्षों तक रहा नीतीश कुमार का आवास:
‘एक अणे मार्ग’ बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 20 वर्षों तक यहीं रहे। इसी आवास से राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए, जिससे यह स्थान राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा है।
‘लोक सेवक’ नाम से जुड़ा संदेश:
नए नाम ‘लोक सेवक आवास’ के जरिए सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि सत्ता जनता की सेवा के लिए है। इस बदलाव को प्रतीकात्मक रूप से शासन की कार्यशैली और सोच में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
नई परंपरा की चर्चा तेज:
राज्य में सरकारी भवनों और परिसरों के नाम बदलने को लेकर यह कदम एक नई शुरुआत माना जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज है।



*शत-प्रतिशत नामांकन के लिए घर-घर पहुंचा विद्यालय, ‘विद्यालय आपके द्वार’ अभियान बना मिसाल – Doorbeen News*
शत-प्रतिशत नामांकन के लिए घर-घर पहुंचा विद्यालय, ‘विद्यालय आपके द्वार’ अभियान बना मिसाल





