समस्तीपुर में स्व. हरि नारायण चौधरी की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में पूर्व एमएलसी स्व. हरि नारायण चौधरी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में नित्यानंद राय (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री), डॉ. राजभूषण चौधरी (केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री), अशोक चौधरी (पूर्व मंत्री), अश्वमेध देवी (विधायक) तथा MLA बिरेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।

उपस्थित वक्ताओं ने स्व. हरि नारायण चौधरी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए सभी ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

*पटना में DM व SP के साथ उच्चस्तरीय कार्यशाला, CM ने कहा कि डीएम एवं एसपी जिले में ही 75% समस्याओं का समाधान कर सकते हैं – Doorbeen News*

पटना में DM व SP के साथ उच्चस्तरीय  कार्यशाला, CM ने कहा कि डीएम एवं एसपी  जिले में ही 75% समस्याओं का समाधान कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *