रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय लिपि को निगरानी विभाग की टीम ने 1 लाख घुस लेते किया गिरफ्तार 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत एक वरीय लिपिक को एक लाख रुपये घूस की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वरीय लिपिक अनिल राम बताया गया है। जिसे गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई है।

निगरानी विभाग में आवेदक कर्मचारी देवेंद्र मंडर ने बताया कि रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था गत नवंबर माह में वह रिटायर्ड कर गए थे। लेकिन उनके विभिन्न कार्य अवधि का, एवं अन्य विभिन्न मदों का करीब 38 लाख रुपया बकाया था।

बकाया राशि भुगतान के लिए और यह लिपिक द्वारा भुगतान की राशि पर एक फीसदी की मांग कर रहा था। जिसको लेकर इन्होंने मार्च महीने में निगरानी में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जांच के बाद निगरानी की टीम योजना अनुसार गुरुवार को रोसड़ा पहुंची थी।

*समस्तीपुर में स्व. हरि नारायण चौधरी की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित – Doorbeen News*

समस्तीपुर में स्व. हरि नारायण चौधरी की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *