तिलक से लौट रही सवारी बनी हादसे का शिकार, 3 की मौत, 5 घायल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Road Accident News: सारण जिले के दिघवारा थाना इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ऑटो और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर सैदपुर गांव के पास का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग अवतारनगर थाना इलाके के झौवा बसंत गांव के रहने वाले थे और दिघवारा के मानूपुर गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी।घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा पहुंचाया।

वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में झौवा बसंत निवासी बृजमोहन मांझी (17), लालझरी देवी (48) शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घायलों में शंकर राम (60), रिया कुमारी (15), सुमित्रा देवी (45), वीरेंद्र मांझी (30) और लालमुनि देवी (50) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही तिलक समारोह वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

*बिहार में बेटे की बारात से कुछ घंटे पहले पिता को अपराधियों ने मारी गोली – Doorbeen News*

बिहार में बेटे की बारात से कुछ घंटे पहले पिता को अपराधियों ने मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *