व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News : सिंघिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष वाहन चेकिंग के दौरान केलहुआ घाट स्थित दुर्गा मंदिर के पास बांध पर पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 8.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।


गिरफ्तार युवकों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र नीतीश कुमार तथा राम लखन महतो के पुत्र बृजेश कुमार महतो के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर शराब जब्त कर ली। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रविवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान जारी है।




*पत्रकारिता समाज का आईना जो जनता और सरकार के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु सदृश- डॉ चौरसिया – Doorbeen News*
पत्रकारिता समाज का आईना जो जनता और सरकार के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु सदृश- डॉ चौरसिया





