19037 बांद्रा टर्मिनस–अवध एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Bihar News: मोतीहारी में शनिवार को 19037 बांद्रा टर्मिनस–अवध एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया। घटना सुगौली के पास मझौलिया-सुगौली रेलखंड पर हुई. अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पथराव में ट्रेन के बी-1 कोच को निशाना बनाया गया।15 नंबर बर्थ के पास खिड़की पर पत्थर लगने से कांच पूरी तरह टूट गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को शारीरिक चोट नहीं आई।

घटना के बाद यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। कुछ देर तक कोच में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कोच अटेंडेंट ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बाद रेलवे पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोतिहारी आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 387/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी रेलखंड पर पहले भी कई बार ट्रेनों पर पथराव किया जा चुका है। हाल ही में बेतिया के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। ट्रैक के आसपास गश्त तेज की जा रही है और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रेलवे पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेल प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*शिविर में हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, तथा वेन एवं स्पाइन संबंधी बीमारियों की जांच – Doorbeen News*

शिविर में हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, तथा वेन एवं स्पाइन संबंधी बीमारियों की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *