व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News : समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मंडल रेल अस्पताल, समस्तीपुर द्वारा आज एक मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई, जिसमें हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, तथा वेन एवं स्पाइन संबंधी बीमारियों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।


मंडल रेल अस्पताल द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


मंडल चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल रेल अस्पताल की टीम द्वारा किया गया।


*आंधी-ओलावृष्टि से फसल नुकसान: समस्तीपुर में 40 हजार किसानों ने मुआवजा के लिए किया आवेदन – Doorbeen News*
आंधी-ओलावृष्टि से फसल नुकसान: समस्तीपुर में 40 हजार किसानों ने मुआवजा के लिए किया आवेदन





