आंधी-ओलावृष्टि से फसल नुकसान: समस्तीपुर में 40 हजार किसानों ने मुआवजा के लिए किया आवेदन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर : जिले में हाल ही में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए भारी नुकसान के बाद अब किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। फसल क्षति मुआवजा के लिए डीबीटी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक करीब 40 हजार से अधिक किसानों ने आवेदन कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने बताया कि आवेदन के सत्यापन के बाद मुआवजा राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।

:20 मार्च को हुई थी भारी क्षति: जिले में 20 मार्च को आए तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। खासकर गेहूं और मक्का की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा।

:38 हजार हेक्टेयर में फसल बर्बाद: प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, जिले में लगभग 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान के आकलन के बाद अब मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

:डीबीटी पोर्टल से करें आवेदन: जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल क्षति मुआवजा के लिए डीबीटी पोर्टल खोल दिया गया है। किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा और पात्र किसानों को सीधे उनके खाते में राशि भेजी जाएगी। अंतिम तिथि 5 मई है। उसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

:राहत की उम्मीद में किसान: फसल बर्बाद होने के बाद किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

*देश के इस अपमान के लिए नरेंद्र मोदी के ट्रंप की मित्रता ही जिम्मेदार – Doorbeen News*

देश के इस अपमान के लिए नरेंद्र मोदी के ट्रंप की मित्रता ही जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *