भागलपुर में आधी रात को बीच रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किस पर जताई आशंका?

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला जिले के नवगछिया के परवत्ता थाना इलाके के जगतपुर और गरैया गांव के बीच का है। मृतक की पहचान कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के बेटे सौरभ कुमार (22 साल) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह पूर्णिया के बिरौली गांव का रहने वाला था।

घटना के बारे में बताया गया कि सौरभ अपने दो दोस्तों (टीकापट्टी के गौरव उर्फ शुभम और बैरिया के राजा कुमार) के साथ कार से भागलपुर आ रहा था। घटना 25 अप्रैल के दिन तीन बजे रात की है। दोनों दोस्तों ने बताया कि जगतपुर गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन लोगों का रास्ता रोक दिया। कार रुकते ही सौरभ कार से नीचे उतर गया और अपराधियों से उलझ गया, इसी बीच अपराधियों ने गोली चला दी, जो सौरभ के सीने में लग गई।

इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में दोनों दोस्तों ने मिलकर सौरभ को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजन भागलपुर पहुंचे थे। घटना में दोस्तों की भूमिका संदेहास्पद है। परिजन भी सौरभ के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस, मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान घटना को लेकर क्या कुछ खुलासा होता है, यह देखने वाली बात होगी।

*पटना में BPSC परीक्षा में फर्जीवाड़ा, एएन कॉलेज में कैंडिडेट और महिला सुपरवाइजर आंसर की के साथ गिरफ्तार – Doorbeen News*

पटना में BPSC परीक्षा में फर्जीवाड़ा, एएन कॉलेज में कैंडिडेट और महिला सुपरवाइजर आंसर की के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *