व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें
समस्तीपुर | जिले के बिथान थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया अधिकांश सामान और घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद कर लिया है।
फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट: जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11 बजे उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के कर्मचारी सन्नी कुमार सुखासन गांव में मीटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में उन्हें रोककर पिस्टल का भय दिखाया और बैग, मोबाइल, टैब, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक समेत नगदी लूट ली। इस मामले में थाना कांड संख्या 52/26 दर्ज किया गया था।


SDPO के नेतृत्व में बनी विशेष टीम: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रोसड़ा) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद: पुलिस ने छापेमारी कर गुड्डू कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया गया। साथ ही लूटा गया मोबाइल, टैब, बैग, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और 3400 रुपये नकद भी बरामद कर लिया गया।
टीम की अहम भूमिका: इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शेखर सुमन सहित पुलिस टीम के अन्य पदाधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




*शिवरमा गांव में जय बजरंगवली जी की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा, 201 कलश यात्रा के साथ गूंजा भक्ति का माहौल – Doorbeen News*





