डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध पर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर जिले के अंतर्गत संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय रोसड़ा ( वर्तमान में उजियारपुर में संचालित) एवं डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय हरपुर एलौथ ,समस्तीपुर के शिक्षकों विद्यालय की ग्रीष्मकालीन अवधि 7:30 पूर्वाह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक संचालित होने एवं अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक महोदय को जिला कल्याण पदाधिकारी समस्तीपुर के माध्यम से पत्र लिखा गया है समस्तीपुर के अंतर्गत दोनों अंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा दो दिनों से काली पट्टी पहन कर अपने सभी कार्यों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया जा रहा है।

शिक्षकों के प्रमुख मांगों में विद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवधि को कम करना, विद्यालय की अवकाश तालिका में संशोधन ,शिक्षा विभाग के तर्ज पर शिक्षकों को जिला कैडर करना, बीपीससी अध्यापकों का वेतनमान, गैर- शैक्षणिक कार्य से मुक्ति (यथा मेष प्रभारी ,छात्रावासअधीक्षक ,पुस्तकालय प्रभारी ,कार्यालय प्रभारी आदि)।

गैर -शैक्षणिक पदों के लिए नियमित पदों का सृजन एवं नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करना बहाली होने तक अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को अतिरिक्त भत्ता प्रदान करना। शैक्षणिक कार्य से इतर कार्यों के लिए शिक्षकों को जवाबदेह ना ठहराया जाए। रविवार को शिक्षकों को सभी प्रकार के कार्यों से मुक्त रखा जाए।

*समस्तीपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय – Doorbeen News*

समस्तीपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *