वीआई लेनिन की मनाई गई 156वी जयंती

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समस्तीपुर जिला कार्यालय बंगाली टोला में वी आई लेनिन क्रांतिकारी मार्क्सवादी नेता की 156 वीँ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओ ने सर्वहारा के अधिपतय सिद्धांत को जमीन पर उतार कर अंतर्राष्ट्रीय जन समुदाय के लिए लेनिन को पथ प्रदर्शक बताया इसके साथ ही पहल गांव के आतंकी हमले में आज ही के दिन 2025 में 26 सामान्य वेगुणाह पर्यटकों की निर्मम हत्या पर भारत सरकार के कानून व्यवस्था पर घोर निंदा प्रकट किया।

और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। आज अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर पार्टी साथियों ने पृथ्वी के संरक्षण पर और खासकर बिहार में कृषि भूमि को बड़ी सड़कों के नाम पर अधिग्रहण पर भी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं में भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, राज परिषद सदस्य डॉ अनिल प्रसाद, जिला एटक अध्यक्ष सुधीर कुमार देव जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद मुन्ना, कार्यालय सचिव अर्जुन कुमार, अजय कुमार राय, शत्रुघ्न प्रसाद पणजी, सहित कई भक्तों ने अपने-अपने विचार रखें।

*एक हरा भरा और सुरक्षित पृथ्वी बनाने का विश्व पृथ्वी दिवस संकल्प – Doorbeen News*

एक हरा भरा और सुरक्षित पृथ्वी बनाने का विश्व पृथ्वी दिवस संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *