व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर | जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत कुमार को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
क्या था मामला: 2 अप्रैल 2026 को मोरवा पंचायत स्थित दरजिनिया पुल पेट्रोल पंप के पास लोको पायलट प्रमोद कॉपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। इस मामले में मृतक की पत्नी गीतांजलि कुमारी के आवेदन पर 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया।


जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश खुद मृतक के भाई मंजीत कुमार ने रची थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जमीन खरीद को लेकर उसे अपने भाई से ईर्ष्या हो गई थी। इसी वजह से उसने अपने सहयोगी धुरण सहनी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।


कैसे दिया वारदात को अंजाम : आरोपी ने घटना से पहले मृतक की गतिविधियों की रेकी की। वारदात के दिन उसने अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बाद अपनी कार से सहयोगी के पास जाकर हथियार लिया और मौका पाकर गोली मार दी।
क्या-क्या हुआ बरामद : पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन और एक कार बरामद की है।
छापेमारी टीम में
इस कार्रवाई में तकनीकी शाखा प्रभारी कुणाल चंद्र सिंह, ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, ललन कुमार झा, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार (डीआईयू) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


*युवा शक्ति का कमाल: “झोले से बैग तक” – Doorbeen News*





