शादी में हर्ष फायरिंग में युवक को मौत, उसीने चलायी थी गोली, उसी की हो गयी मौत!

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

BIHAR: नालंदा जिला के बिंद थाना इलाके के अमावां गांव में एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसू है। 21 साल के छोटू कुमार की हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह गोली उसी के अपने हथियार से चली।

छोटू, जो सरमेरा थाना इलाके के गौसनगर गांव का रहने वाला था। दिल्ली में मजदूरी करता था और अपनी शादी की तैयारी के लिए करीब 10 दिन पहले घर लौटा था। 20 अप्रैल को उसक तिलक आना था और 27 अप्रैल को बारात जानी थी. परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

घटना उस समय हुई जब छोटू अपने दोस्त मंटू कुमार के तिलक समारोह में अमावां गांव गया था। समारोह में नाच-गाने का माहौल था। इसी दौरान छोटू छत पर गया और कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। जब लोग ऊपर पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

जांच में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस जांच में सामने आया कि गोली उसके खुद के देसी कट्टे से चली थी। शुरुआती जांच के अनुसार यह मिसफायर था, जो सीधे उसके पेट में जा लगी। बिंद थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद के मुताबिक, मृतक का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह हथियार रखने और लूटपाट के मामलों में जेल जा चुका था। PK

*गरमा फसल के लिए बीज वितरण शुरू: समस्तीपुर में 50–80% अनुदान पर मिलेगा उड़द, मूंग, मक्का व तिल – Doorbeen News*

गरमा फसल के लिए बीज वितरण शुरू: समस्तीपुर में 50–80% अनुदान पर मिलेगा उड़द, मूंग, मक्का व तिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *