एचपीवी वैक्सीन को लेकर जीविका दीदियों को किया गया जागरूक, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर दिया जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को जीविका कार्यालय में जीविका बीसीएम नीतू कुमारी की अध्यक्षता में जीविका दीदियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अमानुल्ला ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक किशोरियों को जागरूक कर टीकाकरण के दायरे में लाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और किशोरावस्था में इसका टीकाकरण कराने से भविष्य में गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित जीविका दीदियों से अपील की गई कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक किशोरियों और उनके अभिभावकों को इस विषय में जागरूक करें।

जीविका बीसीएम नीतू कुमारी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई बार लोग टीकाकरण से हिचकिचाते हैं, जिसे दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां समाज में बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके माध्यम से यह संदेश घर घर तक पहुंचाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान प्रगति कुमारी ने किशोरियों को स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

इसी क्रम में बीआरसी कार्यालय में बीईओ रामजन्म सिंह के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमित, स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अमानुल्ला एवं यूनिसेफ बीसीएम विक्रम कुमार चौधरी की उपस्थिति में एक अलग बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। कुल मिलाकर इस पहल से क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

*कल्याणपुर में 8वें ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत भव्य पोषण मेले का आयोजन – Doorbeen News*

कल्याणपुर में 8वें ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत भव्य पोषण मेले का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *