समस्तीपुर के खानपुर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खानपुर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से एफसीएम (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन देकर की गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश कुमार ने बताया कि जब हीमोग्लोबिन का स्तर 7 ग्राम से कम हो जाता है, तो इसे गंभीर एनीमिया की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसी स्थिति में प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर को शून्य करने और माँ एवं शिशु के जीवन की रक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राणा नितेश कुमार सिंह, ग्रेड-ए वार्ड सिस्टर श्रीमती पुष्पा कुमारी तथा सिस्टर इंचार्ज श्रीमती जूही कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, इस इंजेक्शन का अब तक कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। आगे चलकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें भी यह इंजेक्शन दिया जाएगा।

*कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद में बीच बचाव करने गए वृद्ध की पीट पीट कर ह/त्या – Doorbeen News*

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद में बीच बचाव करने गए वृद्ध की पीट पीट कर ह/त्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *