कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद में बीच बचाव करने गए वृद्ध की पीट पीट कर ह/त्या

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह (65 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना में उनका भतीजा गुड्डू सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित एक बांस बाड़ी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से बंटवारा नहीं हुआ था। इसी बीच किसी पक्ष द्वारा बांस बाड़ी में आग लगा दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया। आग लगाने की घटना को लेकर जब रामचंद्र सिंह के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जागेश्वर सिंह से जवाब-तलब किया, तो विवाद अचानक मारपीट में बदल गया।

बताया जाता है कि झड़प के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रामचंद्र सिंह पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्हें ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना में घायल गुड्डू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मारपीट के दौरान रामचंद्र सिंह के छोटे पुत्र दिनेश को भी चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार, दिनेश मानसिक रूप से कमजोर हैं और अपने पिता के साथ ही खेती-किसानी का काम करते थे।

 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, एसएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किये हैं। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि बांस बाड़ी की जमीन का बंटवारा नहीं होने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद था। आग लगाने की घटना के बाद स्थिति बिगड़ी और मारपीट में रामचंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर ने गाड़ा सफलता का झंडा: कक्षा 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत – Doorbeen News*

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर ने गाड़ा सफलता का झंडा: कक्षा 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *