व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में सोमवार से प्रखंड अंतर्गत सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगनको का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।उद्घाटन बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, मास्टर ट्रेनर महेश प्रसाद यादव, शैलेन्द्र कुमार झा, ललित कुमार सिंह, लाल बाबू, राजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रखंड के चार्ज अंतर्गत 368 प्रगनक, 59 पर्यवेक्षक, 37 सुरक्षित प्रगनक एवं 6 सुरक्षित पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। खानपुर चार्ज अंतर्गत 19 पंचायत में 63 राजस्व ग्राम हैं।जिसमें 8 बेचैरागी एवं 55 चिरागी ग्राम हैं। बीडीओ ने कहा कि सभी पर्यवेक्षकों को 6 से 8 गणना खंड दिया गया है। एवं सभी 368 गणना खंड के लिए एक प्रगनक की नियुक्ति की गयी है।


17 अप्रैल से स्व गणना शुरु हो जायेगी, जिसमें आम लोग भी स्वयं से अपने-अपने गणना सम्बन्धी डाटा मोबाइल एप के माध्यम से भर सकते है। बाद में प्रगनक द्वारा उसकी जांच कर वेरीफाई किया जाएगा।मास्टर ट्रेनर सह शिक्षक महेश प्रसाद यादव ने कहा कि आजादी से पहले से लेकर अबतक यह देश में 16 वां डिजिटल जनगणना है। भारत सरकार ने इस जनगणना के लिए स्व गणना एप लाई है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से इसके माध्यम से अपना गणना करने का अधिकार दिया गया है।
जिसमें 34 बिंदुओं की जानकारी देना है।यह 17 अप्रैल से लेकर 31 अप्रैल तक समय सीमा निर्धारित किया गया है।लेकिन जो व्यक्ति स्वयं से गणना नहीं कर सकते हैं, उनके यहां प्रगणक जायेंगे और जनगणना करेंगे।


::स्व गणना करने के लिए किया गया अपील:-भारत सरकार के निर्देश के अनुसार जारी जनगणना को लेकर खानपुर अंतर्गत सभी आम लोगों से स्व गणना करने की अपील की गई है।एवं जब प्रगनक एवं पर्यवेक्षक फील्ड में जनगणना के लिए जाएंगे तो, उन्हें सहयोग कर अपना गणना कराने में भी सहयोग करने की बात कही गई है।
इस कार्यक्रम को लेकर सभी कर्मियों को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।मौके पर सभी पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर महेश प्रसाद यादव, शैलेन्द्र कुमार झा, ललित कुमार सिंह, राजीव कुमार झा, लालबाबू, उमेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, कार्यालय प्रधान सहायक धर्मबीर कुमार, आई टी सहायक रूपक कुमार, प्रभात कुमार, सुधांशु कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।


*BRB महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित – Doorbeen News*
BRB महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित





