दरोगा के सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी की मौत, पिता ने कहा बेटी की कि गई हत्या, दरोगा का महिला एसआई से था संबंध

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

मुंगेर में शनिवार को SI चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (29) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पति की सरकारी रिवॉल्वर से उनके सीने में गोली लगी, जो आरपार हो गई।

SI का कहना है कि घटना के समय वो बाथरूम में थे। इसी बीच पत्नी ने सुसाइड कर लिया। जबकि मधु के पिता का दावा है कि, उनकी बेटी की हत्या की गई है। दामाद के अवैध संबंध हैं।

मधु समस्तीपुर के बिथान गांव के रंजीत कुमार की बेटी थी। वह अपने पति के साथ तीन महीने से जमालपुर में किराए के मकान में रहती थी। SI चंदन बेतिया के रहने वाले हैं।

आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शाम साढ़े छह बजे मकान से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद बाद आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

लहूलुहान हालत में मधु को तुरंत मुंगेर के निजी इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक अस्पताल में ही SI से भी पूछताछ की गई।

वहीं SI चंदन कुमार ने बताया, ‘मैं बाथरूम में था, अचानक गोली चलने की आवाज आई। मैं भागकर बाहर आया तो देखा मधु जमीन पर गिरी हुई है। उसके सीने से खून निकल रहा था। पड़ोसियों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर से मुंगेर पहुंचे मधु के घर वालों का कहना है, ‘बेटी की हत्या की गई है।

बेटी खुद के सीने में गोली कैसे मार सकती है। जिस वक्त घटना हुई केवल पति ही घर में मौजूद था। दोनों के बीच कुछ महीनों से विवाद भी चल रहा था।’

मृतका के पिता रणजीत कुमार ने रोते-रोते बताया, ‘दामाद पर अवैध संबंध है। बरियारपुर थाने में महिला एसआई की पोस्टिंग है। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। एक साल पहले ही मैंने अपनी बच्ची की शादी की थी, आज उसकी लाश पड़ी है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दामाद के मोबाइल पर फोन किया गया किंतु जवाब नहीं मिला बेटी के फोन पर भी जवाब नहीं मिला तो थाना पर सरकारी नंबर पर कॉल किया तो घटना के बारे में जानकारी मिली

घटना की सूचना मिलते ही SP सैयद इमरान मसूद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि आत्महत्या में सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल हुआ है।

हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने कुछ नमूने लिए हैं। एसआई चंदन कुमार का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसकी भी जांच की जाएगी। ताकि घटना के बारे में कुछ जानकारी मिल सके।

मृतका के परिजनों के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर, जेल भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*महिला आयोग आपके द्वार, जानिए अपने हक और अधिकार अभियान की हुई शुरुआत – Doorbeen News*

महिला आयोग आपके द्वार, जानिए अपने हक और अधिकार अभियान की हुई शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *