आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

दरभंगा :-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में भवन निर्माण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दरभंगा प्रमण्डल अंतर्गत आने वाले जिलों के भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय ने विशेष रूप से पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति के बारे में फीड बैक लिया ।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सरकार भवनों का निर्माण विभागीय मानक के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके अतिरिक्त आयुक्त के आवासीय कार्यालय में गार्ड के लिए आवासीय भवन निर्माण के लिए आयुक्त महोदय ने कार्यपालक अभियंता,भवन को निर्देश दिया।

बैठक के दौरान प्रमण्डल अंतर्गत संचालित अन्य भवन निर्माण योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा देंगे, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ – Doorbeen News

14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा देंगे, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *