14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा देंगे, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

बिहार की राजनीति के धाकड़ चेहरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब औपचारिक तौर पर दिल्ली के हो गए। उन्होंने शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें हिंदी में शपथ दिलाई।

शपथ लेने के बाद उन्होंने कुछ कागजातों पर दस्तखत किए। कहा-हो गया न? सबको फिर से प्रणाम किया। बाहर निकलने पर मीडियाकर्मियों से किन्हीं की तरफ इशारा करते हुए बोले-“तीन गो हैं आप। आपको प्रणाम कर रहे हैं। सुन नहीं रहे हैं। अरे, पहले तो हम यहीं (दिल्ली) न थे।

राज्यसभा की सदस्यता के साथ उनके 20 साल का मुख्यमंत्रित्व काल खत्म हो रहा है। 14 अप्रैल तक उनके इस्तीफा देने की बात है। शपथ के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, राजीव रंजन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। अब नजरें बिहार के नए मुख्यमंत्री पर टिक गई हैं। 15 अप्रैल के बाद एनडीए की नई सरकार शपथ ले सकती है।

 

*वोटर लिस्ट का पूरा शेड्यूल जारी, पंचायत चुनाव : वोटर लिस्ट का 27 अप्रैल को, अंतिम सूची 25 मई को – Doorbeen News*

वोटर लिस्ट का पूरा शेड्यूल जारी, पंचायत चुनाव : वोटर लिस्ट का 27 अप्रैल को, अंतिम सूची 25 मई को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *