व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर में मातृ स्वास्थ्य को नई मजबूती: FCM थेरेपी प्रशिक्षण से एनीमिया पर प्रभावी प्रहार, सदर अस्पताल, समस्तीपुर के SNCU (Special Newborn Care Unit) में FCM (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. अदिति प्रियदर्शनी एवं डॉ. संजीव कुमार राकेश द्वारा प्रतिभागियों को FCM इंजेक्शन के उपयोग, इसके क्लिनिकल प्रोटोकॉल तथा मातृ स्वास्थ्य में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से इंजेक्शन देने की विधि, संभावित दुष्प्रभावों की पहचान एवं प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया।

विशेष रूप से बताया गया कि FCM थेरेपी एनीमिक (रक्ताल्पता से ग्रसित) गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं के लिए अत्यंत प्रभावी है। इस उपचार के माध्यम से शरीर में आयरन की कमी को तेजी से पूरा किया जा सकता है, जिससे हीमोग्लोबिन (Hb) का स्तर कम समय में बढ़ता है। इससे महिलाओं में कमजोरी, थकान एवं अन्य जटिलताओं में कमी आती है तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से एक-एक चिकित्सा पदाधिकारी (Medical Officer) एवं एक-एक स्टाफ नर्स/स्वास्थ्यकर्मी ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में Piramal Swasthya का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता एवं क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि FCM थेरेपी के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में एनीमिया की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

मौके पर जिला एवं स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. संजीव कुमार राकेश (Medical Officer, SDH Rosera), डॉ. अदिति प्रियदर्शिनी (Medical Officer, DH Samastipur), डॉ. गिरीश कुमार (DS, DH Samastipur) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

समस्तीपुर में एचपीवी टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, 11 पीएचसी के अधिकारियों के वेतन पर रोक – Doorbeen News





