व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब समस्तीपुर के डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा सह सर्व शिक्षा अभियान मो. जमालुद्दीन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर डीपीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए वार्डन और संचालक को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के क्रम में डीपीओ ने विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, शौचालय की साफ सफाई, भोजन कक्ष की व्यवस्था एवं परिसर में फैली गंदगी का बारीकी से अवलोकन किया। विद्यालय परिसर में जगह जगह गंदगी और कुव्यवस्था देख डीपीओ ने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने बच्चों के रहन सहन, खान पान और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से सीधे संवाद कर जानकारी ली।

छात्राओं से बातचीत के दौरान डीपीओ ने यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधाएं नियमित रूप से मिल रही हैं या नहीं। इस दौरान कई बिंदुओं पर असंतोषजनक स्थिति सामने आने पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन गीता कुमारी एवं संचालक दिनेश प्रसाद सिंह से एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था सुधार करने का निर्देश दिया। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने वार्डन को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया।


डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने निरीक्षण के बाद स्पष्ट निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता और बैकअप बढ़ाने, साफ सफाई सुनिश्चित करने तथा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सुरक्षा और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद डीपीओ ने प्रखंड संसाधन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बीआरसी भवन में शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाना है, जिसे लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बीआरसी परिसर को प्रशिक्षण के अनुकूल बनाने और सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण के दौरान बीईओ रामजन्म सिंह, प्रखंड लेखपाल दिनेश कुमार ठाकुर मौजूद थे। डीपीओ के बीआरसी पहुंचने पर मिथिला परंपरा के अनुसार डीपीओ का पाग और चादर देकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह की भी भागीदारी रही। मौके पर प्रधानाध्यापक सतनारायण आर्य, सुदर्शन कुमार, राजन कुमार, डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार झा सहित अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

गुप्त तहखाने से 938 लीटर विदेशी शराब बरामद, फरार अभियुक्त पर मामला दर्ज – Doorbeen News
गुप्त तहखाने से 938 लीटर विदेशी शराब बरामद, फरार अभियुक्त पर मामला दर्ज





