विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए समस्तीपुर की विशेष सभा, विज्ञान आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था पर होगा मंथन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार की संध्या काशीपुर स्थित IMA Bhawan में Indian Medical Association की ओर से एक विशेष सभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ, जिसमें आईएमए के सदस्य, चिकित्सक तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग भाग लेंगे। सभा की अध्यक्षता डॉ जीसी कर्ण करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न वक्ता विश्व स्वास्थ्य दिवस के इस वर्ष निर्धारित विषय पर अपने विचार रखा और वर्तमान समय में विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका पर चर्चा किया।

इस वर्ष World Health Organization ने विश्व स्वास्थ्य दिवस का वैश्विक विषय “Together for Health, Stand with Science” तय किया है। हिंदी में इसका अर्थ है — “स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ खड़े रहें”। इस थीम का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों को एक मंच पर लाकर वैज्ञानिक सोच और प्रमाण आधारित स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान और सहयोग दोनों की समान आवश्यकता है।

आईएमए समस्तीपुर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पूरे वर्ष चलने वाले वैश्विक अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के माध्यम से वैज्ञानिक उपलब्धियों, चिकित्सा अनुसंधान, नई तकनीकों और वैश्विक सहयोग को सामने लाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

सभा में वक्ताओं द्वारा मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशु, वनस्पति और पर्यावरणीय संतुलन पर भी चर्चा की जाएगी, क्योंकि वर्तमान दौर में समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञ इस बात पर भी प्रकाश डालेंगे कि बदलते मौसम, नई बीमारियों और संक्रमणों के दौर में विज्ञान की भूमिका और अधिक बढ़ गई है।

आईएमए समस्तीपुर ने अपने संदेश में कहा है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विज्ञान आधारित सोच अपनानी चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी निर्णय प्रमाणित जानकारी के आधार पर लेने चाहिए। संस्था ने अपील की है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी लोग स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।

मौके पर डॉक्टर डीके मिश्रा, डॉक्टर डी एस सिंह, डॉक्टर रिजवान अहमद, डॉक्टर ए के आदित्य, डॉ एके पांडेय, डॉ अनिल चंद्र सिंहा, डॉ आर एन सिंह, डॉक्टर शबनम गुप्ता, डॉक्टर रेनू राणा, डॉ हेमंत कुमार सिंह सहित अन्य थे।

 

उत्तर बिहार में 9-10 अप्रैल के आस-पास तेज हवा के साथ जादातर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – Doorbeen News

उत्तर बिहार में 9-10 अप्रैल के आस-पास तेज हवा के साथ जादातर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *