व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: साइबर फ्रांड के एक मामले में दिल्ली के जामियानगर थाना की पुलिस ने समस्तीपुर में स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कालोनी मुहल्ला में सोमवार को छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित की पहचान पंजाबी कालोनी गली नंबर एक निवासी हर्षवर्धन कुमार के रुप में हुई है।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपित के बैंक अकाउंट से करीब 1 लाख 20 हजार 500 रुपये साइबर फ्रांड किया गया है। इसकी शिकायत दिल्ली के जामियानगर पुलिस थाना में दर्ज है। इस घटना में हर्षवर्धन के एक मित्र मो प्रिंस की भी संलिप्तता उजागर हुई। फिलहाल, वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। सोमवार को छापेमारी के बाद पुलिस दिल्ली पुलिस विधि सम्मत आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर उक्त आरोपित को अभिरक्षा में लेकर दिल्ली रवाना हो गयी।



––-–————————-–
समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, कारीगर समेत दो गिरफ्तार, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद – Doorbeen News





