व्हाट्सएप से जुड़े
समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने हत्या जैसे जघण्य अपराध की घटना को अंजाम दिया। ताजा मामला ताजपुर थाना के हरपुर भिंडी का है। जहां अज्ञात अपराधियों ने रेलवे लोको पायलट के घर लौट के दौरान गोलीमार हत्या कर दी गई। ताजपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत स्थित ताजपुर-हलई सड़क पर दरजनिया पुल के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे हुई। मृतक की पहचान राजेंद्र कापर के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है, जो रेलवे में लोको पायलट (रेल ड्राइवर) के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रमोद कुमार के शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। गोली लगते ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्याकांड की निन्दा करते हुए घटना की जांच कर अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी एवं क्षेत्र में बढ़ रहे हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग समेत मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।









