व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित बालक के पिता ने थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। उस पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


बालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बालक को आरोपी ने बहला फुसला कर घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी पीड़ित ने परिजन को दिया। परिजन तुरंत उसे स्थानीय दो सीएचसी ले गये। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।









