कचहरी कैंपस के पास एक लाख रुपए उड़ाए, रिटायर्ड दारोगा को बनाया निशाना, छानबीन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर। शहर में चोर-बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों द्वारा पुलिस विभाग के एक रिटायर्ड दारोगा का एक लाख रुपए गायब करने का मामला सामने आया है। मामला कचहरी कैंपस के पास का है। यहां बिहार पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अवर निरीक्षक व रोसड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड चार निवासी उमाकांत यादव किसी काम को लेकर कचहरी कैंपस स्थित एसबीआई ब्रांच से रुपए निकाल कर बैग में रखकर कचहरी कैंपस में अपना काम निपटा कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनका थी।

बैग कटा हुआ है और उसमें रखा हुआ एक लाख रुपए गायब है। घटना बीच दोपहर की बताई गई है और रिटायर्ड दारोगा उमाकांत यादव के लिखित आवेदन पर नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उन्होंने बैंक से एक लाख 10 हजार रुपए निकाले थे। कचहरी में आवश्यक कार्य निपटाने के बाद उन्हें पता चला कि अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग काटकर 50 हजार रुपए की दो गड्डियां निकाली ली है। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *