व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस डॉक्टर को अस्पताल के ही स्टाफ नर्स के द्वारा पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 30 मार्च की बताई गई है। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने सिविल सर्जन सहित डीएम, एसपी, आईएमए अध्यक्ष को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

सिविल सर्जन को दिए गए पत्र के अनुसार डॉ जितेंद्र कुमार ने लिखा है कि 30 मार्च को 11:00 बजे पूर्वाहन के आस-पास मेरे पेट में दर्द होने लगा। OPD में रोगियों को देखने के उपरांत मैं आराम करने के लिए बेड पर लेटा था, तभी निखिल चौधरी OPD कक्ष में आकर मुझसे बोला कि आप आराम क्यों कर रहे है, रोगियो को क्यों नहीं देख रहे है।

मेरे द्वारा बोला गया कि मैं रोगियों को ही देख रहा था, लेकिन अभी अचानक मेरे पेट में दर्द हो गई है, जिसके कारण मैं Break लिया हूँ। निखिल चौधरी बोला आपको मरीज देखना है, उठिये और मरीज को देखिये, इस तरह से वो मेरे साथ बद्तमीजी करने लगा। हम उनको समक्षाते हुए बोले कि आप को यदि हम से दिक्कत है, तो प्रभारी सर को बोलिये कि दूसरे डॉक्टर से कुछ देर OPD करवा लेगे।


इस पर वो आग बबूला हो गया, और मेरे साथ हाथपाई करने लगा, बाद में दूसरे स्टाफ नर्स रवि शर्मा को बुलाकर मेरे साथ मारपीट किया और हमको वहाँ के लोकल आदमी से मरवाने की धमकी दी।
इधर, इस संबंध में डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर को सादर सूचनार्थ प्रेषित करते हुए अनुरोध है कि उक्त दोने कर्मी पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सह अध्यक्ष महोदय, जिला स्वास्थ्य समिति, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर, अध्यक्ष व सचिव, इंडियन मेडिकल स्पोसिएशन समस्तीपुर शाखा को भेज न्याय की गुहार लगाई है।







