आक्रोश: पांच दिन से बिजली नहीं रहने से आक्रोशित लोगों ने खानपुर मुख्य पथ को किया जाम, जताया आक्रोश

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

आक्रोश: पांच दिन से बिजली नहीं रहने से आक्रोशित लोगों ने खानपुर मुख्य पथ को किया जाम, जताया आक्रोश

Doorbeen News Desk: खानपुर:-प्रखंड क्षेत्र के मसीना पावर से जुड़े रंजीतपुर गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली के नहीं रहने से रंजीतपुर के उपभोक्ताओं ने खानपुर बाजार और खानपुर मोड़ मुख्य पथ को रंजीतपुर में जाम कर जमकर आक्रोश जताया।मंगलवार को
लोगों ने बांस बल्ले लगाकर सड़क को करीब एक घंटे तक जाम रखा।जाम स्थल पर काफी संख्या में मौजूद आक्रोशित लोगों ने समस्या को लेकर काफी उग्र दिखी।इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।लोगों का आरोप था कि विगत पांच दिन से गांव में बिजली नहीं आती है।कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी मौन हैं।बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है।बिजली नहीं रहने से वहीं नल-जल योजना भी बंद है।जिस कारण पीने की पानी को लेकर लोगों में समस्या बनी हुई है।लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नेता लोगों को केवल वोट चाहिए, लेकिन जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है।हमलोग अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर हैं।लोग वरीय अधिकारी के आने पर अड़े थे।हालांकि सड़क जाम की जानकारी मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की।जिसके बाद बिजली चालू करवाने के आश्वासन बाद जाम समाप्त कराया।

::विगत दिनों आई आंधी में बिजली का खंभा टूटने से हुई परेशानी:-जानकारी के अनुसार विगत पांच दिन पहले आई आंधी बारिश के कारण गांव के कई बिजली के खंभे टूटकर गिर गया था।जिस कारण बिजली सेवा बाधित हो गई।लोगों का बताना था कि सिर्फ रंजीतपुर गांव छोड़कर अन्य गांवों में बिजली उसी दिनों से चालू थी।लेकिन यहां शिकायत के बाद भी पांच दिनों बाद बिजली चालू नहीं हुई।जिस कारण पीने की पानी के लिए लोगों को पांच दिनों से दर दर भटकना पर रहा है।

आज लोग पूर्णरूपेण बिजली पर आधारित है।घरों में टॉर्च जलाकर रात का खाना बनाया जा रहा है।पीने की पानी दूर किसी किसी के चापाकल से लाना पर रहा है।अंधेरे में रात काटने को लोग मजबूर हैं।हालांकि बताया गया कि जब लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया तो अधिकारी के पहल पर विभाग द्वारा बिजली का खंभा गाड़ने का काम शुरू किया गया है।अब देखना हैं कि आज बिजली चालू होती है या नहीं।लोगों का बताना है कि पांच दिनों से बिजली नहीं रहने की जानकारी विभाग को दी गई।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।जब सड़क जाम कर आक्रोश जताया गया तो कार्य शुरू की गई।इससे यही प्रतीत हो रहा है कि जबतक लोग उग्र नहीं होते हैं, तबतक कार्य नहीं होता है।ये कैसी विडंबना है।लोगों की समस्या को क्यों दरकिनार किया जाता है।जबकि उपभोक्ता समय से बिजली बिल भी जमा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *