व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर यहां क्लीक करें
मुसरीघरारी चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर SDM ने बैठक
Doorbeen News News: मुसरीघरारी चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी का निरीक्षण
बाबा केवल स्थान जाने के क्रम में मुसरीघरारी चौक पर उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में ट्रैफिक डीएसपी, आरसीडी, आरईडी एवं एनएच के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान चौक पर बढ़ती भीड़, जाम की स्थिति तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए। साथ ही, संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाबा केवल स्थान जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारू बनी रहे।








